राशि लेकर आवास नहीं बनाने वाले लाभुकों पर करें कार्रवाई : बीडीओ

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

राशि लेकर आवास निर्माण नहीं करने वाले लाभुकों को करें प्रेरित

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड के सभागार भवन में पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जूनियर इंजीनियर की बैठक आहूत की गयी, जिसकी अध्यक्षता बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह ने किया. उन्होंने प्रखंड के सभी पंचायत में चल रहा विकास योजना की समीक्षा की. निर्देश देते हुए कहा कि सभी गांव में प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास, अंबेडकर आवास एवं पहाड़िया गांव में जन-मन योजना के तहत गरीब लाभुकों को आवास दिया गया है. सभी आवास योजना की समीक्षा करें तथा राशि लेकर आवास निर्माण नहीं करने वाले लाभुकों को प्रेरित कर आवास निर्माण में सहयोग करें. फिर भी लाभुक आवास निर्माण का कार्य नहीं करते हैं, तो उन पर कठोर कार्रवाई करें. मनरेगा योजना के तहत अधिक से अधिक मजदूर को रोजगार से जोड़े. मौके पर परियोजना पदाधिकारी कौशिक कुमार झा, सहायक अभियंता नीतीश कुमार, बीपीओ संजीव कुमार, तारिक अजीज, योगेंद्र पासवान, मुरलीधर महतो, पूजहर मुर्मू, संतोष मंडल, गरीब हरिजन, राहुल कुमार, आशीष रंजन, आनंद मरांडी, सुरेश कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola