मां सिद्धिदात्री की धूमधाम हुई पूजा-अर्चना

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

मां की पूजा नौ दिन विधि-विधान से संपन्न हो गयी

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड के लीलातरी गांव के दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की गयी. पंडित एवं ग्रामीण द्वारा हवन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर हवन कुंड में हवन किया गया एवं चैती नवरात्र का समापन किया गया. इस अवसर पर पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा कुंवारी कन्या की पूजा-अर्चना कर भोजन कराया गया. पूजा समिति के सदस्यों ने कहा कि सभी ग्रामीणों के सहयोग से मां की पूजा नौ दिन विधि-विधान से संपन्न हो गयी और सभी के सहयोग से एकादशी के दिन मंदिर प्रांगण में मेले का आयोजन किया जा रहा है. मेला को आकर्षक बनाने के लिए सभी लोगों का सहयोग मिल रहा है. मेला में संथाली ड्रामा का भी आयोजन हो रहा है. ड्रामा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टीम को पुरस्कृत भी किया जाएगा. वहीं, लौहंडिया बाजार गांव के दुर्गा मंदिर में मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना करने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही. पूजा समिति के सदस्यों द्वारा मंदिर प्रांगण में निगरानी की जा रही थी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola