गोली कांड को लेकर अज्ञात पर मामला दर्ज

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सभी कर्मी को सुरक्षा का आश्वासन देकर खनन कार्य को शुरू कराया गया

विज्ञापन

राजमहल कोल परियोजना के पहाड़पुर खनन क्षेत्र मे दहशत फैलाने के लिए बुधवार की सुबह अज्ञात अपराधियों द्वारा 50 से 60 राउंड गोली फायरिंग की गयी थी. इसमें परियोजना का ऑपरेटर दीपक कुमार घायल हो गया था. खनन क्षेत्र में इतनी बड़ी घटना पहली बार हुई है. इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गया है. परियोजना कर्मी में भी डर समा गया है. हालांकि परियोजना के पदाधिकारी द्वारा सभी कर्मी को सुरक्षा का आश्वासन देकर खनन कार्य को शुरू कराया गया है. खनन क्षेत्र के चारों तरफ सीआइएसएफ जवान की तैनाती में खनन कार्य हो रहा है. पुलिस द्वारा निगरानी किया जा रही है. इस संबंध में थाना प्रभारी रौशन कुमार ने बताया कि कांड संख्या 44/25 के तहत अज्ञात अपराधी के ऊपर गोली फायरिंग कर दहशत फैलाने एवं एक ऑपरेटर के घायल का मामला दर्ज हुआ है. पुलिस जांच कर रही है. जल्द अपराधी गिरफ्तार होंगे. मालूम हो कि राजमहल परियोजना क्षेत्र के रैयत का जमीन अधिग्रहण कर कोयला निकालती है. प्रबंधन एवं रैयत से हमेशा विवाद होता रहता है. पहाड़पुर गांव के रैयत से वर्तमान समय में काफी विवाद चल रहा है. परियोजना प्रबंधन कई रैयत का जमीन अधिग्रहण कर ट्रिब्यूनल कोर्ट में जमा किया है. जिससे ग्रामीण में भी नाराजगी है. इधर, परियोजना के प्रोजेक्ट ऑफिसर सतीश मुरारी ने बताया कि परियोजना के इतिहास में सबसे बड़ी घटना है. प्रबंधन ग्रामीण से हमेशा मधुर संबंध बनाकर कार्य करती है. देश हित के लिए कोयला खनन आवश्यक हैं. इसी से देश रौशन होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola