ePaper

सरोतिया गांव में मिला मलेरिया का मरीज, लगाया गया स्वास्थ्य शिविर

Updated at : 28 Aug 2024 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
सरोतिया गांव में मिला मलेरिया का मरीज, लगाया गया स्वास्थ्य शिविर

ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच कर रही चिकित्सीय टीम

विज्ञापन

महागामा प्रखंड क्षेत्र के सरौतिया गांव में मलेरिया का एक मरीज मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महागामा द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. इस दौरान शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम मलेरिया कंट्रोल को लेकर मास फीवर सर्वे किया गया. शिविर में एसआइ बृजनयन कुंवर और एलटी अब्दुल मन्नान द्वारा ग्रामीणों को मलेरिया के लक्षण, कारण और बचाव के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया. बताया कि मलेरिया बीमारी मच्छरों द्वारा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने वाली बीमारी है और ये पूरे गांव में फैल सकता है. पूरे गांव में मलेरिया फैलने से बचाने के लिए स्वास्थ्य टीम द्वारा गांव में कैंप के माध्यम से 110 ग्रामीणों की मलेरिया जांच की. स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों को घर व मुहल्ले के आसपास नाली में पानी जमा नहीं होने देने एवं किसी को भी बुखार होने पर तुरंत सहिया को खबर करने या स्वयं महागामा स्वास्थ्य केंद्र जाकर मलेरिया जांच कराने को लेकर जागरूक किया गया. शिविर में अब्दुल मन्नान हासमी, बृजनयन कुंवर, नौशेहर आलम, हजरत अली, अब्दुल हक, एमपीडब्ल्यू मुकेश कुमार एवं सहिया रेखा कुमारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola