ePaper

महाकुंभ में पहुंचे दिव्यांग व बुजुर्ग श्रद्धालुओं को सेवा दे रहा अदाणी का ग्रीन गॉल्फ कार्ट

Updated at : 17 Jan 2025 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
महाकुंभ में पहुंचे दिव्यांग व बुजुर्ग श्रद्धालुओं को सेवा दे रहा अदाणी का ग्रीन गॉल्फ कार्ट

गोड्डा अदाणी पावर के भी कई पदाधिकारी पहुंचे हैं प्रयाग राज, लगातार कर रहे हैं मॉनिटरिंग

विज्ञापन

महाकुंभ के दौरान देश और दुनियाभर से करोड़ों लोग पवित्र संगम में स्नान करने पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए अदाणी ग्रुप भी अपनी निशुल्क सेवा दे रहा है. समूह अपनी कई निशुल्क सेवाओं के जरिए श्रद्धालुओं की सेवा कर रहा है. अदाणी की ग्रीन गॉल्फ कार्ट सेवा लाखों श्रद्धालुओं को लाखों किलोमीटर की यात्रा करा रहा है. महाकुंभ मेले में अदाणी पावर गोड्डा के कई पदाधिकारी प्रयाग महाकुंभ में पहुंचकर व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. बताया गया कि अदाणी समूह द्वारा महाकुंभ 2025 में दिव्यांगों, बुजुर्गों और छोटे बच्चों वाली माताओं के लिए बैटरी से चलने वाली ग्रीन गॉल्फ कार्ट की व्यवस्था की गयी है. इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं को स्नान ध्यान के साथ ही धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने में भी सहूलियत हो रही है. अदाणी समूह ने अपनी बैटरी से चलने वाली ग्रीन गॉल्फ कार्ट सेवा कुंभ मेला स्थल के सेक्टर 19 में स्थित इस्कॉन द्वारा स्थापित केंद्र के पास शुरू किया है. सुबह 6 बजे से लेकर देर रात तक कार्ट लोगों को तय सीमा तक ले जाने का काम करती है. बुजुर्ग और बच्चे इस सेवा का भरपूर लाभ उठा रहे हैं. फिलहाल 30 गॉल्फ कार्ट 9 जनवरी 2025 से सेवा में लगी है. एक कार्ट एक चार्ज में 80-90 किलोमीटर का सफर तय करती है. 8-10 लोगों को लेकर जाती है. पूरे दिन की सेवाकाल में एक कार्ट तकरीबन 1000 लोगों को सेवा देती है. इसतरह कुल 30 गॉल्फ कार्ट प्रतिदिन 30 हजार लोगों का मेला स्थल में जीवन आसान बना रही है. अब तक तक 2 लाख 50 हजार से ज्यादा लोगों को कुंभ मेला स्थल का भ्रमण कराया है. मेले के समाप्ति तक अदाणी की गॉल्फ कार्ट 1 लाख 50 हजार लोगों को 1 लाख किलोमीटर से ज्यादा की सेवा प्रदान करेगी.

महाप्रसाद एवं आरती संग्रह का हो रहा है मुफ्त वितरण

अदाणी ग्रुप की सेवा भावना और इस्कान द्वारा स्थापित केंद्र से हर दिन लाखों लोग महाप्रसाद दिया जा रहा है. अदाणी-इस्कॉन के भंडारे में प्रात 3 बजे से रात 11 बजे तक भोजन वितरण किया जा रहा है. हर कैंप में 400-500 वालंटियर पूरी भक्तिभाव से सेवा में लगे हैं, रोजाना करीब 1 लाख श्रद्धालु भोजन कर रहे हैं. अनुमान है कि महाकुंभ मेले के समापन तक यह भंडारा लगभग 50 लाख लोगों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराएगा. अलावा अदाणी ग्रुप गीता प्रेस के साथ मिलकर आरती संग्रह का भी वितरण कर रहा है. करीब एक करोड़ मुफ्त आऱती संग्रहों का वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola