साइंस के फिजिक्स में सोनम को जिलेभर में सर्वाधिक अंक

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

इंटर की परीक्षा में रिजल्ट लाकर संस्थान को किया गौरवान्वित

विज्ञापन

अधिविद्य परिषद की ओर से इंटर साइंस के रिजल्ट में स्थानीय अभिषेक कोचिंग सेंटर के बच्चों ने बेहतर रिजल्ट किया है. पिछली बार की तुलना में इस बार भी बच्चों ने इंटर की परीक्षा में रिजल्ट लाकर संस्थान के साथ अभिभावकों का सर गर्व से ऊंचा किया है. संस्थान में पढ़ने वाली सोनम कुमारी को जिलेभर में भौतिकी विषय में सर्वाघिक अंक मिले हैं. सोनम को कुल 443 अंक में भौतिकी में 96 अंक प्राप्त हुए हैं. बताया कि सोनम के साथ-साथ शशि कुमार को कुल 431 व भौतिकी में 94, सौरभ को कुल 434 भौतिकी में 90 अंक, खुशी कुमारी को 442 भौतिक में 90, अमन कुमार, मनोज कुमार, प्रिया कुमारी, आयुष कुमार, दीपिका कुमारी, अंशुमान, मोनू कुमार व ज्योति कुमारी सभी को प्रथम स्थान के साथ भौतिकी में 93 से 90 अंक मिला है. रिजल्ट को लेकर अभिषेक झा ने कहा कि उनके संस्थान के बच्चों ने बेहतर रिजल्ट किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola