राज्य सरकार के खिलाफ भाजपा का आक्रोश प्रदर्शन, डीसी के नाम बीडीओ को सौंपा मांग पत्र

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 24 Jun 2025 11:15 PM

विज्ञापन

मेहरमा में बलबड्डा मंडल अध्यक्ष जयकृष्ण सिंह और जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा के नेतृत्व में जोरदार नारेबाजी

विज्ञापन

पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्य सरकार के विरोध में भाजपाइयों ने आक्रोश प्रदर्शन किया. इस आक्रोश प्रदर्शन की अगुआई बलबड्डा मंडल अध्यक्ष जयकृष्ण सिंह कर रहे थे. इस आक्रोश प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा उपस्थित थे. मौजूद भाजपाइयों ने प्रखंड मुख्यालय गेट के समीप आक्रोश प्रदर्शन के दौरान हेमंत सोरेन सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गयी. इस दौरान भाजपाइयों ने उपायुक्त के नाम बीडीओ अभिनव कुमार को मांग पत्र सौंपा. भाजपा की ओर से मांग की गयी कि विधि व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये, अपराध वाले थाना के थाना प्रभारी को जिम्मेवार ठहराया जाये, किसानों के किये गये धान क्रय का अविलंब भुगतान कराया जाये, किसानों के लिए खाद, बीज की व्यवस्था बिना कालाबाजारी की सुनिश्चित हो, जाति, निवासी, आय प्रमाण पत्र व राशन कार्ड बनाने के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार से बिचौलिया मुक्त हो और समय सीमा के अंदर बनाया जाये, अधिसूची क्षेत्रों में पैसा नियमावली लागू हो, आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण युक्त सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित हो, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन का भुगतान किया जाये, विद्यालय और अस्पताल में रिक्त पदों को भरा जाये, प्रखंड स्थित प्लस टू विद्यालय में भाषावार शिक्षकों की व्यवस्था की जाये, अस्पताल में एम्बुलेंस,ऑक्सीजन, दवा और टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित हो, ग्रामीण क्षेत्र में 10 बेड वाले अस्पताल को आयुष्मान योजना से जोड़ा जाये, जर्जर सड़क, सरकारी भवन की मरम्मत जीर्णोद्धार शीघ्र हो, बांग्लादेशियों को चिह्नित कर उसे राज्य से भेजना सुनिश्चित किया जाये, मंईया सम्मान योजना की राशि हर महीने दिया जाये. मौके पर लालबहादुर सिंह, बलराम कुशवाहा, दीपक ठाकुर, फनीलाल कुशवाहा,अशोक राम उपस्थित थे.

भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, बिजली-पानी संकट और पेंशन भुगतान जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा

ठाकुरगंगटी में भारतीय जनता पार्टी का प्रखंड स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष गोपाल यादव ने किया. आक्रोश प्रदर्शन करते हुए मुख्य चौक से नारे बाजी लगाते हुए कहा कि राज्य की हेमंत सरकार निकम्मी है. हेमंत सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था, लचर बिजली, पानी की व्यवस्था, अवैध बालू, पत्थर, कोयला की लूट और के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आक्रोश प्रदर्शन किया जा रहा है. इस सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है. दिनदहाड़े लूट, हत्या, बलात्कार से राज्य के लोग परेशान हो रहे है. कोई सुरक्षित नहीं है. आज विद्यालय में शिक्षक का अभाव, अस्पताल में डॉक्टरों की कमी लोगों को दिया जाने वाला तमाम पेंशन महीनों से बंद पड़ा हुआ है. महिला सम्मान की राशि में हजारों हजार महिलाओं को ठगने का काम किया गया है. किसानों को धान खरीद के नाम पर ठगा गया है. आम लोगों को प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर बिचौलिया के माध्यम से बिना पैसे दिए काम नहीं हो पा रहा है और सरकार की हर दावे फेल हो रही है. लोगो ने राज्य सरकार पर खूब नारे बाजी की. इस दौरान चौदह सूत्री मांग पत्र उपायुक्त के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. मौके पर इंद्रदेव चौबे, जयकिशोर महतो, प्रमोद कुमार सुमन, इंद्रजीत मंडल, विनय कुमार साह, धर्मेंद्र पंडित सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola