राजीव की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने आयोजित किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम

कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति
मेहरमा प्रखंड मुख्यालय के कांग्रेस कार्यालय में भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनिंद्र सिंह सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे. सभी कांग्रेसियों ने बारी-बारी से स्व. राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया. पुष्प अर्पित करने के दौरान उपस्थित कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में 20 सूत्री अध्यक्ष शशांक शेखर सिन्हा, नरेंद्र शेखर आजाद, संजीव कुमार यादव, शेख आजाद, कुंदन तांती, पंकज दास, बीबी ताबिजन और बमबम कुमार दास समेत अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










