चिलकारा बंगाली टोला में निकली कलश शोभा यात्रा

Updated at : 25 May 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
चिलकारा बंगाली टोला में निकली कलश शोभा यात्रा

चिलकारा बंगाली टोला में निकली कलश शोभा यात्रा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पथरगामा. प्रखंड के चिलकारा गोविंद पंचायत अंतर्गत चिलकारा गोविंद बंगाली टोला गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर रविवार को कलश कन्याओं की कलश शोभा यात्रा निकाली गई. क्षेत्र की सापिन नदी में पंडित मुरारी दुबे द्वारा विधिविधान पूर्वक कलश पूजन किया गया. तत्पश्चात ढोल-नगाड़े के साथ कुल 1151 कलश कन्याओं की कलश शोभा यात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्तजन “जय माता दी ” का जयकारा लगाते चल रहे थे. इस दौरान यजमान के रूप में उज्ज्वल मंडल सपत्नीक मौजूद थे. निकली शोभा यात्रा गांव का भ्रमण करते हुए भागवत कथा स्थल पर पहुंची, जहां मंत्रोच्चार के साथ कथा स्थल के चारों तरफ कलश स्थापित किया गया. इस मौके पर भागवत स्वागत समिति के अध्यक्ष उज्ज्वल कुमार मंडल, दिनेश चंद्र मंडल, रंजन कुमार मंडल, राजकुमार यादव, जयदेव प्रसाद मंडल, विजय कुमार मंडल, शैलेन्द्र मंडल, राजकुमार मंडल, श्यामदेव दास, दीनबंधु समेत पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे. अध्यक्ष उज्ज्वल कुमार मंडल ने बताया कि कथा वाचक स्वामी संजय कृष्ण जी महाराज द्वारा शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक भागवत कथा का वाचन किया जाएगा. बताया गया कि प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक हवन एवं यज्ञ होगा. वहीं, एक जून को कलश विसर्जन एवं भंडारा होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola