Jharkhand News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक हुआ घायल, इलाज के दौरान हो गयी मौत

देवदांड़ थाना क्षेत्र के अगिया मोड़ के पास हुआ सड़क हादसा
Jharkhand News: जिले के देवदांड़ थाना क्षेत्र के अगिया मोड़ के समीप रविवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में 21 वर्षीय बुधन अंसारी पिता शरीक अंसारी की मौत हो गयी. मृतक देवदांड़ थाना क्षेत्र के बाघमारा गांव का रहने वाला था. बाइक एक्सिडेंट में घायल होने के बाद इलाज के लिए युवक को परिजन द्वारा सदर अस्पताल लाया गया था. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर युवक की स्थिति को गंभीर देखते हुए भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था.
परिजनों ने एंबुलेंस के सहारे घायल युवक को इलाज के लिए देर रात भागलपुर ले गये. लेकिन डॉक्टर ने वहां सेभी पटना रेफर कर दिया गया. जब घायल युवक को पटना ले जाया जाना लगा, तो रास्ते में ही मौत हो गयी. इसके बाद परिजन घायल युवक के शव को वापस गोड्डा ले आये. घटना की जानकारी पुलिस को मिली, जिसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में करायी गयी.
वहीं रविवार की देर रात ही गोड्डा-दुमका रोड पर मुरलीडीह गांव के विनोद महतो के बाइक की भिडंत खड़ी हाइवा से हो गयी. विनोद तेज रफ्तार से बाइक चला कर आ रहा था. तभी समाहरणालय के समीप खड़ी हाइवा से टकरा गया, जिसके बाद हालत खराब हो गयी. पहले तो सदर अस्पताल में उपचार कराया गया, बाद में रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










