बीडीओ ने लंबित पीएम आवास व अंबेडकर आवास के निर्माण कार्य की ली जानकारी

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

लाभुकवार समीक्षा करते हुए अविलंब पूर्ण करने के निर्देश

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट प्रखंड के सभागार में बीडीओ फूलेश्वर मुर्मू की अध्यक्षता में पोड़ैयाहाट प्रखंड के सभी पंचायत सहायकों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लंबित आवासों की पंचायतवार समीक्षा की गयी. पंचायतवार लंबित आवासों की संख्या एवं लाभुकवार सभी पंचायत सहायकों से आवास लंबित का कारण के संबंध में पूछताछ की गयी. पंचायत सहायकों द्वारा बताया गया कि लाभुक के मृत हो जाने की स्थिति में कई आवास लंबित हैं. बीडीओ ने मृत लाभुकों के आश्रितों के नाम का प्रस्ताव भेजते हुए आवास पूर्ण करने का निर्देश दिया. समीक्षा के क्रम में पाया गया कि कई ऐसे आवास हैं, जो भौतिक रूप से पूर्ण हैं, परंतु जियो टैग नहीं किया गया है. पंचायत सहायकों को 24 घंटे के अंदर वैसे आवासों का पूर्ण जियो टैग करने का निर्देश दिया गया. आवास पूर्ण करने में अभिरुचि नहीं ले रहे लाभुकों को नोटिस निर्गत करते हुए सर्टिफिकेट केस करने का निर्देश दिया गया. समीक्षा के क्रम में पंचायत लत्ता दिकवनी, सकरी फुलवार के पंचायत सहायकों को आवास के संबंध में कोई जानकारी नहीं पायी गयी. उन सभी पंचायत सहायकों को चयन मुक्त करने का निर्देश दिया गया. साथी ही बैठक में अनुपस्थित पंचायत सहायकों से स्पष्टीकरण पूछते हुए चयन मुक्त करने का प्रस्ताव भेजने के लिए निर्देश दिया गया. लंबित प्रधानमंत्री आवास को पूर्ण करने के लिए समय निर्धारित करते हुए पंचायत सहायकों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के तहत प्रखंड में कुल 29 आवास लंबित हैं. लाभुकवार समीक्षा करते हुए अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. बताया गया कि सभी पंचायत सहायक अपने-अपने पंचायत भवन में प्रतिदिन बैठेंगे और प्रतिदिन अपने-अपने पंचायत भवन से लोकेशन युक्त फोटोग्राफ भेजेंगे. बैठक में मुख्य रूप से राजीव कुमार चौधरी, राहुल कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं पंचायत सहायक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola