पथरगामा थाना का एसडीपीओ ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
पथरगामा थाना का एसडीपीओ ने किया निरीक्षण

लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन व वारंटियों की गिरफ्तारी के दिये निर्देश

विज्ञापन

पथरगामा थाना का निरीक्षण एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी द्वारा किया गया. इस दौरान उन्होंने थाना में लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को उनके शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि लंबित वारंटियों और कुर्की के मामलों का त्वरित निष्पादन किया जाये तथा फरार आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाये. एसडीपीओ ने थाना के अभिलेखों और फाइलों का अवलोकन किया तथा पाई गयी त्रुटियों को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाये और विधिसम्मत कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखी जाये. इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक विष्णु देव चौधरी, थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह, अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, एएसआइ ज्योति तिवारी, भरत कुमार यादव, राजकमल ओझा सहित सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola