एसपी ने हनवारा थाना का किया औचक निरीक्षण

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

आमजन की सुरक्षा और अपराध पर लगाम लगाने का दिए निर्देश

विज्ञापन

सोमवार की देर रात पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने हनवारा थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, रिकॉर्ड आदि का निरीक्षण कर थाना प्रभारी राजन कुमार राम को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उन्होंने थाने में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिये. थाना प्रभारी को पुलिस गश्त मजबूत करने, आमजन से आपसी समन्वय स्थापित करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिये. साथ ही कहा कि संवेदनशील मामलों का जल्द निपटारा हो, क्योंकि अगर ऐसे मामलों में देरी होती है तो अपराधियों का मनोबल बढ़ता है. एसपी ने थाना क्षेत्र में अपराधियों व अवैध शराब अवैध बालू खनन पर प्रभावी कार्रवाई की जाये. इस दौरान उन्होंने पुलिस को आम जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित किया. पुलिस अधीक्षक ने थाने के साथ साथ पुलिस की समस्याओं को जाना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन भी दिया. मौके पर थाना प्रभारी राजन कुमार राम, थाना के सभी कर्मचारी एवं पुलिस बल के जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola