शिविर के माध्यम से पारिवारिक सूची का हुआ सत्यापन

Updated:
विज्ञापन
शिविर के माध्यम से पारिवारिक सूची का हुआ सत्यापन

सीओ की अध्यक्षता में पहाड़पुर गांव के रैयतों की पारिवारिक सूची का निरीक्षण

विज्ञापन

बोआरीजोर अंचल कार्यालय परिसर में राजमहल कोल परियोजना प्रभावित गांव पहाड़पुर के रैयतों की पारिवारिक सूची सत्यापन को लेकर शिविर आयोजित किया गया. शिविर की अध्यक्षता सीओ केदार नाथ सिंह ने की. सीओ के अनुसार, महागामा एसडीओ आलोक बरन केसरी के निर्देशानुसार पहाड़पुर गांव के रैयतों का पारिवारिक सूची सत्यापन सुनिश्चित करने के लिए कमेटी का गठन किया गया. कमेटी के माध्यम से जमाबंदी रैयत संख्या 6, 7, 15, 16, 17, 20, 24 और 25 का सत्यापन किया गया. सत्यापन के दौरान जमाबंदी नंबर 17 और 24 की पारिवारिक सूची का सत्यापन नहीं हो सका, जबकि जमाबंदी नंबर 25 के दोनों पक्षों से मजिस्ट्रेट का शपथ पत्र मांगा गया है. सीओ ने बताया कि पहाड़पुर मौजा की जमीन राजमहल परियोजना के कोयला खनन के लिए दी जानी है. मौके पर उपस्थित सभी रैयतों ने देश हित के लिए अपनी जमीन देने की सहमति जतायी. रैयतों ने कहा कि देश के लिए ऊर्जा आवश्यक है, जो कोयले से प्राप्त होती है. शिविर में सीआइ पंकज सिंह, राजस्व कर्मचारी गजेंद्र बास्की, परियोजना पदाधिकारी संतोष मिंज, रमाशंकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola