चलंत विज्ञान प्रदर्शनी देख रोमांचित हुईं छात्राएं

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 14 Aug 2025 11:11 PM

विज्ञापन

बालिका उच्च विद्यालय पथरगामा में विज्ञान की जानकारी से समृद्ध हुई छात्राओं की जिज्ञासा

विज्ञापन

बालिका उच्च विद्यालय पथरगामा की छात्राओं ने गुरुवार को विद्यालय परिसर में पहुंचे भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी वाहन के माध्यम से विज्ञान की विविध जानकारियां प्राप्त कीं. चलंत विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से छात्राओं को विज्ञान के दैनिक जीवन में उपयोगी पहलुओं से अवगत कराया गया. प्रदर्शनी में उपस्थित विज्ञान प्रशिक्षक (इंस्ट्रक्टर) ने छात्राओं को सरल भाषा में विज्ञान के अनेक रोचक तथ्यों को समझाया. इस दौरान छात्राओं को ऊर्जा भंडारण करने वाले रासायनिक पदार्थों, मानव शरीर पर हार्मोन के प्रभाव, पानी से संबंधित बीमारियों, तथा खाद्य संरक्षण में प्रयुक्त रसायनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola