नशे धुत्त शराबी ने एक घंटे तक अस्पताल परिसर में मचाया उत्पात

Updated at : 24 Feb 2025 11:46 PM (IST)
विज्ञापन
नशे धुत्त शराबी ने एक घंटे तक अस्पताल परिसर में मचाया उत्पात

डॉक्टर के केबिन का शीशा तोड़ कर खुद काटा हाथ का नस, सहमे दिखे डॉक्टर

विज्ञापन

नशे में धुत्त युवक लगभग एक घंटे तक सदर अस्पताल परिसर में उत्पात मचाता रहा. उत्पात मचा रहे युवक का नाम मो सिराज था, जो भागलपुर के गोराडीह थाना क्षेत्र का रहने वाला है. रविवार की देर शाम मुफस्सिल थाना की पुलिस ने युवक को जमनी गांव से पकड़ कर सदर अस्पताल पहुंचा दिया, जिसके बाद नशे की हालत में युवक अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगा. हंगामा करते हुए युवक द्वारा इमरजेंसी में कार्यरत चिकित्सक के केबिन का शीशा हाथ से ही फोड दिया. इसके बाद स्वयं भी युवक घायल हो गया. युवक के दाहिने हाथ की नस कट गयी. इससे अस्पताल परिसर में खून निकलने लगा. पूरे परिसर में इधर- उधर खून के छींटे उड़े. हालांकि इसके बाद भी युवक नशे में इधर-उधर करने लगा और लोगों को गाली गलौच भी करने लगा. हंगामा होने की स्थिति में ड्यूटी में कार्यरत चिकित्सक सहमे दिखे. वहीं हंगामा होने की स्थिति में मरीज व परिजन भी डरे-सहमे दिखे. बाद में अस्पताल में कार्यरत गार्ड की मदद से घायल युवक को काबू में लाया गया और हाथ के नस की सिलाई की गयी. तब जाकर खून बहना बंद हुआ.

पुलिस ने पहुंचकर मामला कराया शांत

अस्पताल में हंगामा की सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी थी, लेकिन नगर थाना की पुलिस भी पहुंचने में देर की. हालांकि पहुंचने के बाद पुलिस ने ही मामले को संभाला. पुलिस ने चिकित्सक को इलाज के लिए कहा. लेकिन हंगामे की घटना से गुस्साये चिकित्सक इलाज करने से भी इंकार करने लगे. काफी देर तक इस मामले में माथापच्ची होती रही. चिकित्सक युवक को ले जाने का निर्देश पुलिस को दे रहे थे और पुलिस इलाज कराये जाने पर जोर दे रही थी. प्राथमिक उपचार के बाद किसी तरह पुलिस द्वारा युवक को ले जाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola