डीसी के भांजे अहमद आरिफ को आइआइटी जेइइ में मिला ऑल इंडिया में 77वां रैंक

अनंता प्लस टू स्कूल के छात्र हर्ष को मिली सफलता
वर्ष 2024 के आइआइटी जेइइ के परिणाम में गोड्डा के डीसी जिशान कमर का भांजा अहमद आरिफ ने बेहतर प्रदर्शन किया है. श्री कमर के भांजे ने ऑल इंडिया में 77 वां रैंक लाकर पूरे परिवार को खुशियां दी है. श्री कमर ने ही अपने भांजे के रिजल्ट को लेकर जानकारी दी है. बताया कि अहमद आरिफ ने ऑल इंडिया स्तर पर अपनी मेधा का परचम लहराने का काम किया है. बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले आरिफ की पूरी पढ़ायी बेंगलुरू में हुई है. पढ़ाई में लगातार टॉप रहने वाले आरिफ के पिता निजी कंपनी में पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. वहीं अहमद की मां नुरूस गृहणी हैं. जानकारी में बताया कि अपने पिता आरिफ के साथ-साथ मामा श्री कमर को आदर्श मानते है. अहमद आरिफ इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ आगे सिविल सर्विसेस की परीक्षा में शामिल होकर देश व समाज के लिए काम करना चाहते हैं. अहमद आरिफ दोनों भाई, बहनों में सबसे बड़ा है. अहमद आरिफ के परिणाम से पूरे परिवार में हर्ष का माहौल है.
अनंता प्लस टू स्कूल के छात्र हर्ष को मिली सफलता
: जिला मुख्यालय स्थित अनंता 2 स्कूल के छात्र हर्ष आनंद ने आइआइटी जेइइ एडवांस में सफलता प्राप्त कर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है. हर्ष ने इसी वर्ष 2024 में सीबीएसइ के 12वीं की परीक्षा में विद्यालय की ओर से 92.8% सर्वोच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर रहा. हर्ष के पिता रवि कुमार साह शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी हैं. मां चंदना कुमारी गृहिणी हैं. पहले ही प्रयास में हर्ष ने ऑल इंडिया स्तर पर 4988वां रैंक प्राप्त किया है. हर्ष की सफलता पर विद्यालय प्राचार्या शोभा कुमारी सिंह ने खुशी जाहिर कर उज्जवल भविष्य की कामना किया है. हर्ष अन्य प्रतिभागियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं. जिले के बच्चों से उम्मीद है कि वो भी हर्ष की तरह मेहनत कर सफलता का मार्ग स्वयं प्रशस्त करेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




