गोड्डा में लापता 3 साल की मासूम की हत्या, बोरे में मिला शव 

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 15 May 2026 2:39 PM

विज्ञापन

गोड्डा में लापता 3 साल की मासूम की हत्या

Godda News: गोड्डा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से लापता 3 वर्षीय निशा सोरेन की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. शव बोरे में मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश भड़क उठा. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गोड्डा से निरभ किशोर की रिपोर्ट

Godda News: झारखंड के गोड्डा जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मकुंदी दिकवानी गांव में गुरुवार की दोपहर से लापता 3 वर्षीय मासूम बच्ची निशा सोरेन की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. मृतका की पहचान गांव के ही रमेश सोरेन की बेटी के रूप में हुई है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. 

​बोरे में छिपाकर ले जा रहा था शव, ग्रामीणों ने पकड़ा

​परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, निशा गुरुवार की दोपहर अचानक घर के सामने से लापता हो गई थी. काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला, तो परिजन और ग्रामीण देर रात तक उसकी तलाश में जुटे रहे. इसी दौरान ग्रामीणों ने पड़ोस के ही एक युवक को संदेहास्पद स्थिति में एक बोरी लेकर जाते हुए देखा. ​संदेह होने पर जब ग्रामीणों ने उसे रोककर बोरे की तलाशी ली, तो उसमें लापता मासूम निशा सोरेन का शव बरामद हुआ. शव देखते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. 

​भीड़ के हत्थे चढ़े दोनों आरोपी

​शव मिलने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर ही आरोपी पड़ोसी प्रेम मुर्मू को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी. ग्रामीणों की पिटाई से घायल हुए प्रेम मुर्मू ने पूछताछ के दौरान इस जघन्य अपराध में शामिल एक और सह-आरोपी जर्मन सोरेन का नाम उगला. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दूसरे आरोपी जर्मन सोरेन को भी ढूंढ निकाला और उसकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे दोनों आरोपी अधमरे हो गए. 

​पुलिस टीम जांच में जुटी 

​घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से दोनों घायल आरोपियों को छुड़ाया और अपनी निगरानी में इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल भेजा, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. वहीं, पुलिस ने मासूम के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

क्या कहते है थाना प्रभारी? 

थाना प्रभारी आनंद कुमार साहा ने कहा कि दोनों नामजद आरोपी मृतका के पड़ोसी हैं. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां: कुचाई में करियर काउंसलिंग सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित, मैट्रिक और इंटर के टॉपर हुए सम्मानित

यह भी पढ़ें: सरायकेला-खरसावां: कुकड़ू में जंगली हाथी का कहर, घर तोड़ा, इलाके में दहशत

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola