बिजली संकट से बेहाल गोड्डा, लोड शेडिंग से लोग गर्मी में त्रस्त

Updated at : 09 Jun 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली संकट से बेहाल गोड्डा, लोड शेडिंग से लोग गर्मी में त्रस्त

बिजली संकट से बेहाल गोड्डा, लोड शेडिंग से लोग गर्मी में त्रस्त

विज्ञापन

प्रतिनिधि,गोड्डा. गोड्डा जिले में बिजली आपूर्ति की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों का जीना दुश्वार हो गया है. लोड शेडिंग के नाम पर प्रतिदिन दस घंटे से अधिक बिजली कटौती की जा रही है. पिछले तीन दिनों से हालात और भी खराब हो गए हैं. रविवार को तो बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई. दिनभर उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल रहे और शाम होते ही बिजली आपूर्ति और भी बदतर हो गई. एक-एक घंटे के रोटेशन पर फीडरों में बिजली दी गई. विभागीय जानकारी के अनुसार, गोड्डा पावर सबस्टेशन को 25 मेगावाट की जगह मात्र 12 मेगावाट बिजली दी जा रही है. इस कारण देर रात तक बिजली की आवाजाही बनी रही और स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. रातभर लोग बिना बिजली के परेशान रहे. सोमवार को भी हालात में कोई सुधार नहीं आया. गांधीग्राम ग्रिड से गोड्डा पावर सबस्टेशन को केवल 12 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की गई. बताया गया कि मदनपुर ग्रिड के ओवरलोड होने के कारण गांधीग्राम ग्रिड से भी सीमित बिजली दी जा रही है. इस बिजली संकट का खामियाजा जिले की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है, जो भीषण गर्मी में राहत की उम्मीद लगाए बैठी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola