हादसा : कार के धक्के से घायल बाइक सवार युवक की मौत

बाबूपुर के आगे ओवरब्रिज के पास शुक्रवार की देर शाम हुई थी घटना.
प्रतिनिधि, पथरगामा बाबूपुर के आगे ओवरब्रिज के पास शुक्रवार की देर शाम कार की टक्कर से दो बाइक सवार घायल हो गये थे. उपचार के लिए सदर अस्पताल गोड्डा पहुंचाया गया था, जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए दोनों घायलों को मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया था. मायागंज जाने के दौरान रास्ते में ही एक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा बाइक सवार मायागंज अस्पताल में इलाजरत है. मृतक बाइक सवार 30 वर्षीय सत्यम साह रजौन गांव का रहनेवाला था. इधर, पोस्टमार्टम के बाद शव रजौन गांव लाया गया, जहां युवक का शव को देखकर परिजन विलाप करने लगे. बता दें कि बाबूपुर से आगे बारकोप मोड़ स्थित ओवरब्रिज से पहले सफेद रंग की कार (संख्या JH 10 CF/ 2237) ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी थी. दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे. कार तेज रफ्तार में गोड्डा से पथरगामा आ रही थी. इस दौरान कार बाइक को पीछे से टक्कर मारते हुए फोरलेन की डिवाइडर तोड़ कर पलटते हुए सड़क की बाएं छोर से दाहिना छोर में जा घुसा थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




