घरेलू प्रताड़ना से तंग महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या का प्रयास

पति की लगातार मारपीट और मानसिक प्रताड़ना से तंग होकर रूबी देवी ने उठाया खौफनाक कदम
गोड्डा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मारखान गांव में पति की रोज़मर्रा की प्रताड़ना और मारपीट से तंग आकर रूबी देवी ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. गंभीर अवस्था में पीड़िता को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में उपचाराधीन रूबी देवी ने अपने पति संजय शर्मा पर गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने बताया कि उनका पति अक्सर उनके और बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट और गाली-गलौज करता था. लगातार हो रही शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से तंग होकर उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया. अस्पताल प्रबंधन से घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस हरकत में आ गयी है. पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गयी है और आरोपी पति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










