गोड्डा में झाड़ियों से नवजात शिशु का शव बरामद, इलाके में मची सनसनी

Updated:
विज्ञापन
गोड्डा में झाड़ियों से नवजात शिशु का शव बरामद, इलाके में मची सनसनी

लोक-लाज या सामाजिक बदनामी के डर से जन्म के कुछ ही घंटों में नवजात बेटे को फेंकने का अनुमान

विज्ञापन

गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के रौतारा वार्ड संख्या-1 में गुरुवार की रात को चकेश्वरी जाने वाली सड़क के पास झाड़ियों में एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मिली जानकारी के अनुसार, रौतारा मुहल्ले के पास मुख्य सड़क से थोड़ी दूरी पर झाड़ियों में नवजात शिशु का शव पड़ा था. आसपास से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव देखा और शोर मचाया, जिससे घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गये. प्रारंभिक अनुमान है कि यह नवजात बच्चे का जन्म कुछ ही घंटे पहले हुआ था और किसी ने लोक-लाज या सामाजिक बदनामी के डर से इसे झाड़ियों में फेंक दिया. शिशु झाड़ियों में पड़े रहने, भूख-प्यास और असुरक्षित माहौल के कारण मृत हो गया. सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस आस-पास के गांवों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और नर्सिंग होम से हाल ही में जन्मे बच्चों का रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि शिशु की पहचान और जिम्मेदार व्यक्ति का पता लगाया जा सके. थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली ने बताया कि यह एक गंभीर और संवेदनशील मामला है. उन्होंने आश्वस्त किया कि इस अमानवीय कृत्य में शामिल दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola