प्रखंड स्तरीय रक्तदान शिविर में 21 यूनिट रक्त संग्रह

Updated at : 24 Feb 2025 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
प्रखंड स्तरीय रक्तदान शिविर में 21 यूनिट रक्त संग्रह

प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए रक्तदान

विज्ञापन

महागामा प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 21 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. रक्तदान शिविर का उदघाटन बीडीओ सोनाराम हांसदा, सीओ खगेन महतो व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अर्चना मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. रक्तदान शिविर को सफल बनाने में डॉ अभिषेक शानू, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक देवेंद्र कुमार पंडित, पीयूष प्रभाकर, एमपीडब्ल्यू जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार, आलोक कुमार, संजीव कुमार, चंदन कुमार सिंह, शाहिद सिद्दीकी, सज्जाद खान, अब्दुल मन्नान सहित अन्य कर्मियों का योगदान रहा. प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक देवेंद्र कुमार पंडित ने बताया कि गोड्डा जिला में थैलेसीमिया के 90 मरीज है, जिन्हें प्रत्येक माह ब्लड चढ़ाने की आवश्यकता पड़ती है. उसके अलावे गर्भवती माता एवं रोगियों को भी रक्त की जरूरत पड़ती है. रक्त के अभाव में कभी-कभी मरीजों की जान भी चली जाती है. इसलिए स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन महीने के अंतराल में रक्तदान कर सकते है. रक्तदान करने से शरीर में नया रक्त बनता है एवं कई रोग दूर होते हैं. इसके साथ ही शरीर में नयी ऊर्जा का संचार होता है. बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए, जिससे कई लोगों को नया जीवन दिया जा सके. जानकारी देते हुए बताया कि यह रक्तदान शिविर पुन: 21 मई, 20 अगस्त एवं 19 नवंबर को प्रखंड कार्यालय सभागार महागामा सभागार में आयोजित किया जाएगा. रक्तदान शिविर में जिला ब्लड बैंक की टीम, स्वास्थ्य विभाग एवं प्रखंड स्तरीय कर्मचारियों का सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola