इलेवन स्टार ने रिलायंस को छह रन से किया पराजित

Updated at : 08 Mar 2025 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
इलेवन स्टार ने रिलायंस को छह रन से किया पराजित

ए डिवीजन क्रिकेट लीग के दूसरे सेमीफाइनल मैच में इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने रिलायंस क्रिकेट क्लब को छह रन से पराजित किया. रोमांचक मुकाबले में इलेवन स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 183 रन का स्कोर खड़ा किया. टीम के कप्तान ऋषिकांत ने सर्वाधिक 61 रन एवं प्रियांशु यादव ने नाबाद 45 रन की पारी खेली. मोहित सिंह ने दो विकेट प्राप्त किया. जवाब में रिलायंस की टीम ने 30 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर सिर्फ 177 रन ही बना पायी.

विज्ञापन

ए डिवीजन क्रिकेट लीग का रोमांचक रहा दूसरा सेमीफाइनल, बंटे पुरस्कार तसवीर-27 विजेता टीम की प्रतिनिधि,गोड्डा जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित ए डिवीजन क्रिकेट लीग के दूसरे सेमीफाइनल मैच में इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने रिलायंस क्रिकेट क्लब को छह रन से पराजित किया. रोमांचक मुकाबले में इलेवन स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 183 रन का स्कोर खड़ा किया. टीम के कप्तान ऋषिकांत ने सर्वाधिक 61 रन एवं प्रियांशु यादव ने नाबाद 45 रन की पारी खेली. मोहित सिंह ने दो विकेट प्राप्त किया. जवाब में रिलायंस की टीम ने 30 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर सिर्फ 177 रन ही बना पायी. आयुष कुमार ने नाबाद 57 रन की पारी खेली. ऋषिकांत ने तीन विकेट प्राप्त किया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ऋषिकांत को दिया गया. कल खेले गये पहले सेमीफाइनल में मां शारदे क्लब कठौन ने रिलायंस बी को पराजित किया था. फाइनल मुकाबला रविवार को इलेवन स्टार बनाम कठौन के बीच खेला जायेगा. आज के मैच में अंपायर की भूमिका प्रभु एवं राजन झा तथा स्कोरर की भूमिका मोहम्मद तौसीफ के द्वारा निभायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola