मांछीटांड़ मुस्लिम टोला में ढक्कन नहीं होने से नाला जाम

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सात साल पुराने नाले में ढक्कन न होने और गंदगी जमा होने से मच्छर व दुर्गंध की समस्या

विज्ञापन

पथरगामा प्रखंड के मांछीटांड़ पंचायत अंतर्गत मांछीटांड़ मुस्लिम टोला में लगभग सात वर्ष पूर्व बनाया गया नाला गंदगी भर जाने के कारण जाम हो गया है. टोले में लगभग 60 परिवार रहते हैं, लेकिन वर्तमान समय में यह नाला उनके लिए उपयोगी साबित नहीं हो रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले में ढक्कन की कमी होने के कारण सड़क किनारे फेंकी गयी गंदगी, पॉलीथिन, कागज के टुकड़े और अन्य मलिन पदार्थ नाले के अंदर जमा हो जाते हैं. इसके कारण नाले में मिट्टी, कचरा, जंगली घास, सूखी झाड़ियां और पत्तियों की मोटी परतें जम चुकी हैं, जिससे ड्रेनेज बाधित हो गया है. ग्रामीण कमालुद्दीन अंसारी, जफर अंसारी, बसीरुद्दीन अंसारी और अन्य ने बताया कि यदि समय-समय पर नाले की सफाई की व्यवस्था की जाये और नाले में ढक्कन लगाया जाये, तो गंदगी जमा होने की समस्या दूर हो सकती है. उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल जाता है और बच्चों के लिए यह खतरा बन जाता है. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि नाले के निर्माण का उद्देश्य सार्थक साबित नहीं हो रहा है. कई बार पंचायत प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों से ढक्कन लगाने की मांग की गयी, लेकिन इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने विभाग से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola