बोआरीजोर में ललमटिया पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करने पर पुलिस करेगी कठोर कार्रवाई

विज्ञापन

बोआरीजोर के महागामा-ललमटिया मुख्य मार्ग पर ललमटिया पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व कर रहे पुलिस इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की हिदायत दी. उन्होंने कहा कि नियमों का कड़ाई से पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना न्यूनतम हो जाती है. थाना प्रभारी रोशन कुमार ने विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने पर रोक लगायी और कहा कि ड्रिंक एंड ड्राइव के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में वृद्धि चिंता का विषय है. उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को निर्धारित गति का पालन करने और वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की सलाह दी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नाबालिग व्यक्तियों को वाहन चलाने नहीं दिया जाये और किसी भी परिस्थिति में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन न किया जाये. चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola