सड़क किनारे रखे बिजली पोल से दुर्घटना की संभावना

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

तीन महीने से पड़ा पड़ा बिजली पोल खतरे की घंटी, भारी वाहनों के लिए जोखिम

विज्ञापन

पथरगामा प्रखंड के टेंगर मोड़ के समीप सड़क किनारे एक बिजली का सीमेंटेड पोल पिछले कई महीनों से लावारिश हालत में जमीन पर पड़ा हुआ है. जानकारी के अनुसार यह पोल नए खंभे लगाने के लिए रखा गया था, लेकिन अब तक न तो इसे स्थापित किया गया है और न ही हटाया गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर यह लावारिश बिजली पोल दुर्घटना का प्रमुख कारण बन सकता है. टेंगर मोड़ की सड़क दिन-रात व्यस्त रहती है और इस मार्ग से बड़ी और भारी वाहनें लगातार गुजरती रहती हैं. रात के अंधेरे में वाहन चालक सड़क किनारे पड़े इस पोल को नहीं देख पाते, जिससे टक्कर और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है. विशेषज्ञों का कहना है कि पोल का समय रहते न हटाया जाना न केवल सड़क हादसों के लिए खतरा है, बल्कि स्वयं पोल को भी क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना रहता है. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द पोल को हटाने या स्थापित करने की मांग की है, ताकि आने वाले समय में किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola