अर्चना पूरन सिंह के घर गूंजी खुशियां, ‘छोटी बहुरानी’ के स्वागत का वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन

Archana Puran Singh

Archana Puran Singh: अर्चना पूरन सिंह के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी की गर्लफ्रेंड समीक्षा ने सेठी हाउस में एंट्री की. परिवार ने उनका खास अंदाज में स्वागत किया. व्लॉग में आयुष्मान उन्हें गोद में उठाकर घर लाते दिखे, जबकि “दहेज” वाली बात पर सब हंसते नजर आए.

विज्ञापन

Archana Puran Singh: टीवी और फिल्म जगत की चर्चित अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह के घर इन दिनों खुशियों का माहौल है. बड़े बेटे आर्यमन सेठी की मंगेतर योगिता बिहानी पहले से ही परिवार के साथ रह रही हैं. अब छोटे बेटे आयुष्मान सेठी की गर्लफ्रेंड समीक्षा ने भी सेठी परिवार के घर में एंट्री कर ली है. इस खास मौके की झलक हाल ही में साझा किए गए एक फैमिली व्लॉग में देखने को मिली.

वीडियो में देखा गया कि आयुष्मान अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा को गोद में उठाकर घर के अंदर लेकर आए. परिवार ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान घर में हंसी-मजाक और खुशियों का माहौल देखने को मिला.

अर्चना और परमीत ने किया खास स्वागत

आर्यमन सेठी और योगिता बिहानी पहले से ही अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के साथ रह रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों जल्द ही नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं. वहीं अब आयुष्मान की गर्लफ्रेंड समीक्षा भी परिवार का हिस्सा बनती नजर आ रही हैं.

व्लॉग में दिखाया गया कि समीक्षा अपने पुराने फ्लैट से सामान लेकर सेठी हाउस पहुंचीं. इस दौरान परिवार के सभी लोगों ने उनकी मदद की. अर्चना और परमीत ने भी पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत किया.

‘दहेज’ वाली बात पर छिड़ी हंसी

घर शिफ्टिंग के दौरान एक मजेदार पल भी देखने को मिला. समीक्षा जब अपनी कॉफी मशीन संभाल रही थीं, तब उन्होंने मजाक में कहा कि यही उनका “दहेज” है. इस पर आयुष्मान ने हंसते हुए कहा कि उनके पिता को यह चीज काफी पसंद आने वाली है.

समीक्षा और आयुष्मान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें दोनों ने अपनी तस्वीर के साथ प्यारा कैप्शन लिखा. फैंस भी इस जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं.

परिवार ने सुनाया पुराना किस्सा

इस दौरान परिवार में एक पुरानी याद भी ताजा हुई. बातचीत में बताया गया कि जब अर्चना पूरन सिंह पहली बार घर आई थीं, तब परमीत सेठी उन्हें गोद में उठाकर कई मंजिल तक ले गए थे. इस किस्से को याद करते हुए पूरे परिवार ने खूब हंसी-मजाक किया.

सेठी परिवार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस परिवार की बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ग्लैमर छोड़ अब स्टंट करेंगे औरी, ‘खतरों के खिलाड़ी’ में दिखेगा अलग अंदाज

विज्ञापन
पुष्पांजलि

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola