नाली के अभाव में सालों भर बहता गंदा पानी

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

मुख्य मार्ग होने की वजह राहगीरों को आवागमन में होती है काफी परेशानी

विज्ञापन

बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के कैथपुरा पंचायत अंतर्गत बिंडी टोला में कपेटा मोड़ से राहा गांव तक जाने वाली मुख्य सड़क पर नाली के अभाव में सालों भर सड़क पर गंदे नाले का पानी बह रहा हैं. जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीण मो कासीम, मो खुर्शीद, मो इकबाल, मो सुल्तान, मो लुकमान, मो प्रसाद, मो फारुक, मो रफीक, मो मंसूर आलम, गुल मोहम्मद, हलीम बैठा, चुलयाह खातून, संजीदा खातून आदि ने बताया कि नाली के अभाव में एक दशक से इस मुख्य मार्ग पर गंदा पानी बहता रहता जिससे दर्जनों गांव के ग्रामीणों के साथ बिहार से आने जाने वाले राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि बिहार को जोड़ने वाली इस सड़क पर प्रत्येक दिन छोटी बड़ी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है बरसात के समय में इस जगह ज्यादा पानी जमा होने की वजह से कई बार छोटे वाहन चालक दुर्घटना का शिकार भी कई बार हो चुके हैं. हर बार चुनाव के समय नेता लोग आते हैं और यह भरोसा देकर जाते है कि इस बार इस समस्या से आप लोगों को निजात मिल जाएगी. मगर चुनाव खत्म होने के बाद दोबारा सुधी लेने के लिए भुल से भी नहीं आते हैं. ग्रामीणों ने डीसी से जांच कराये जाने की मांग की हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola