मंत्री ने प्रखंड क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच किया टैब वितरण

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

दर्जनों महिलाओं की गोदभराई व दर्जनों बच्चों का कराया अन्न प्रासन्न

विज्ञापन

पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के तहत ग्रामीण विकास मंत्री सह महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी सेविका के बीच टैब का वितरण किया. ग्रामीण विकास मंत्री बनने के बाद पहली बार प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं ने दीपिका पांडेय सिंह का माल्यार्पण व फूल की बारिश कर स्वागत किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. उदघाटन के बाद मंत्री ने प्रखंड क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच टैब का वितरण किया. वहीं दर्जनों महिलाओं की गोदभराई व दर्जनों बच्चों का अन्न प्रासन्न भी कराया. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री ने मौजूद सेविका को अपने संबोधन में कहा कि आप सेविका का काफी सहयोग रहा, जिसके कारण आज जीत सकी और मंत्री भी बन पायी. इसे भूल नहीं सकती. मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति काफी बदतर थी. सरकार ने यह निर्णय लिया कि आंगनबाड़ी में कैसे सुधार हो, इसको लेकर निर्णय लिया कि हर आंगनबाड़ी की सेविका अब केंद्र समय पर खोलकर जितना उपस्थित बच्चे रहेंगे, उसका जिओ टैग करेंगे. इससे गलत हाजिरी नहीं बना सकेगी और आंगनबाड़ी में सुधार होगी. वहीं आंगनबाड़ी की सेविका से अनुरोध करते हुए कहा कि आप समय पर केंद्र को खोलें, ताकि शिकायत का मौका न मिले. मौके पर प्रभारी बीडीओ सह सीओ खगेन महतो, सीडीपीओ पूनम कुमारी, सुपरवाइजर बेबी हेम्ब्रम, रीना कुमारी, 20 सूत्री अध्यक्ष शशांक शेखर सिन्हा, नरेंद्र शेखर आजाद आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola