117 गर्भवती महिलाओं की चिकित्सा पदाधिकारी ने की जांच

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल के चिकित्सक ने दिये निर्देश

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी के हरिदेवी रेफरल अस्पताल में शिविर के माध्यम से बुधवार को 117 गर्भवती महिलाओं का चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजय कुमार मिश्रा द्वारा एएनसी जांच की गयी. उन्होंने बताया कि अस्पताल में सभी आए हुए गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की गयी है. महिलाओं की यूरीन, हेमोग्लोबिन, बीपी, एचआइवी, वजन, ब्लड शुगर के अलावे आवश्यकतानुसार अन्य जांच की गयी. सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोच की भाइल दी गयी. इसके अलावे आवश्यक दवा भी दी गयी. साथ ही साथ सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया कि अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखें. विशेष तौर पर खान पान पर ध्यान देने व साफ-सफाई पर ध्यान देने को कहा गया है. इस दौरान नर्स प्रिया कुमारी, सुशीला कुमारी, पूर्णिमा सिन्हा, राजीव कुमार महतो, शिवशंकर महतो, मिथुन कुमार, मनोज कुमार, मिस्टर धर्मराज के अलावे अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola