बिसुआ मेला स्थल का जिला खेल अधिकारी ने किया निरीक्षण

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

भव्य और आकर्षक मेला के आयोजन को लेकर की जा रही प्रशासनिक तैयारी

विज्ञापन

बसंतराय. प्रखंड मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक तालाब किनारे लगने वाले राजकीय बिसुआ मेले में आनेवाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम को लेकर गोड्डा खेल अधिकारी प्राण महतो, प्रखंड प्रमुख अंजर अहमद, जिप सदस्य एहतेशाम उल हक, जिप सदस्य अरशद वहाब ने मेला स्थल का निरीक्षण किया. प्रखंड प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की बारीकी से जांच की. श्रद्धालुओं की सुविधा में कोई कमी न होने का निर्देश दिया. तालाब में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के साथ आ रही दिक्कतों का जायजा लिया. सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान रखने को कहा. कहा कि जिला प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके से राजकीय मेला की तैयारी में पूरी तरह से लगा है. उन्होंने आमजनों से भी तालाब की साफ-सफाई कार्य में सहयोग करने की अपील की है. कहा कि झारखंड सरकार कला संस्कृति व खेलकूद मंत्रालय मेला को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा. मेले में आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए तालाब में बोट की सुविधा उपलब्ध कराया जायेगा. कला संस्कृति से जुड़े कलाकारों की आकर्षक झांकी प्रस्तुति की जायेगी. जगह-जगह पर आकर्षक बैनर पोस्टर लगाया जायेगा. मौके पर अंचल कर्मी तबरेज आलम, अंचल अमीन, गौतम झा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola