अदाणी पावर कंपनी के चिकित्सक को मिला आइकॉन ऑफ हेल्थ अवॉर्ड

Updated:
विज्ञापन
अदाणी पावर कंपनी के चिकित्सक को मिला आइकॉन ऑफ हेल्थ अवॉर्ड

रिम्स के डायरेक्टर व सीइओ प्रो. डॉ. राजकुमार के हाथों दिया गया सम्मान

विज्ञापन

गोड्डा के अदाणी पावर प्लांट कंपनी में कार्यरत चिकित्सक डॉ धर्मेंद्र चौधरी को ””टाइम्स आइकॉन्स ऑफ हेल्थ”” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. डॉ. चौधरी को यह सम्मान रिम्स के डायरेक्टर व सीइओ प्रो. डॉ. राजकुमार के हाथों दिया गया. अदाणी पावर द्वारा संचालित हॉस्पिटल के सफल संचालन और कोविड 19 महामारी में 50 हजार से अधिक वैक्सीनेशन में डॉ. चौधरी के साथ कार्यरत उनकी टीम के सदस्यों की बेहतर भूमिका रही थी. रांची में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के अलावा कई ख्यातिप्राप्त डॉक्टर, प्राइवेट अस्पताल व कार्पोरेट घराने के प्रतिनिधि मंडल ने शिरकत किया. अदाणी पावर से डॉ. धर्मेन्द्र चौधरी के साथ कॉर्पोरेट अफेयर्स के स्टेट हेड संजीव शेखर व उनकी टीम के सदस्य रणबीर सिंह व प्रवीण कुमार ने हिस्सा लिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola