राजमहल कोल परियोजना में नवनियुक्त खनन प्रबंधक ने संभाला पदभार

Updated:
विज्ञापन
राजमहल कोल परियोजना में नवनियुक्त खनन प्रबंधक ने संभाला पदभार

परियोजना विस्तार एवं लक्ष्य पूर्ण करने के लिए समन्वय के साथ कार्य का संकल्प

विज्ञापन

राजमहल कोल परियोजना के ओसीपी कार्यालय में नवनियुक्त खनन प्रबंधक ललन कुमार ने पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर परियोजना पदाधिकारी ओपी चौधरी ने उन्हें पदभार सौंपते हुए गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया. गौरतलब है कि पूर्व खनन प्रबंधक ओपी चौधरी के पदोन्नति के बाद परियोजना के प्रोजेक्ट ऑफिसर बनाये जाने के कारण खनन प्रबंधक का पद रिक्त हो गया था. ललन कुमार इससे पूर्व ईसीएल के सोनपुर बाजारी खनन क्षेत्र में कार्यरत थे. पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त खनन प्रबंधक ने कहा कि राजमहल परियोजना में कोयला खनन एवं परियोजना के विस्तार के लिए बेहतर कार्य किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों, यूनियन नेताओं एवं रैयतों के साथ मधुर संबंध बनाकर कार्य किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि परियोजना के विस्तार के लिए रैयतों को विश्वास में लेकर कार्य किया जाएगा तथा चालू वित्तीय वर्ष के निर्धारित कोयला उत्पादन एवं डिस्पैच लक्ष्य को सभी के सहयोग से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि राजमहल परियोजना एक बड़ी परियोजना है, इसलिए कार्य की जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी है. मौके पर पवन कुमार, नीरज कुमार, सुनील पंडित सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola