संविधान बचाओ रैली की सफलता को लेकर कांग्रेसियों ने की बैठक

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

तैयारियों को लेकर की गयी विस्तृत चर्चा.

विज्ञापन

गोड्डा जिला कांग्रेस कार्यालय मे संविधान बचाओ रैली की सफलता को लेकर बैठक की गयी. जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि गोड्डा कॉलेज मैदान में संविधान बचाओ रैली को लेकर पूरी तरह से सहमति बन गयी है. 20 मई को दिन के 03 बजे रैली के दौरान बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता शामिल रहेंगे. इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हाजी इकरारूल हसन आलम ने अपनी ओर से पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल हाेकर ऐतिहासिक भीड़ इकट्ठा करने का काम करें. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार द्वारा रची जा रही साजिश का जवाब देना है. इस दौरान जगधात्री झा, प्रियव्रत झा, विनय ठाकुर, अभय जायसवाल, जुगनू अली, राजेंद्र आजाद, सुशीला देवी, अकबर अली, मेहबूब अंसारी, इब्राहिम अंसारी, सोनी सिंह, राजेश कुमार, विकास सिंह, नवल साह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola