तीन माह का नहीं मिला राशन, कार्डधारियों ने किया प्रदर्शन

राशन कार्डधारियों ने बताया कि 325 राशन कार्डधारी हैं. पूर्व में सभी कार्डधारी को मार्शल महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा राशन दिया जा रहा था. महिला समूह के सदस्यों की मनमानी चरम सीमा पर है.
प्रतिनिधि, बोआरीजोर प्रखंड कार्यालय पहुंच कर जामूझरना पंचायत के डबरा गांव के राशन कार्डधारियों ने तीन माह से राशन नहीं मिलने पर जमकर प्रदर्शन किया. राशन कार्डधारियों ने बताया कि 325 राशन कार्डधारी हैं. पूर्व में सभी कार्डधारी को मार्शल महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा राशन दिया जा रहा था. महिला समूह के सदस्यों की मनमानी चरम सीमा पर थी. समूह के द्वारा कार्ड धारी को राशन नहीं दिया जा रहा था. कार्डधारी से व्यवहार भी अच्छा नहीं रखा जा रहा था. इसलिए जन वितरण प्रणाली के दुकानदार संतोष हेंब्रम के द्वारा राशन दिया जाये. कार्डधारी ने कहा कि संतोष अच्छी तरह से राशन वितरण करता है. व्यवहार भी सही है. कार्डधारी के प्रदर्शन को देखते हुए 20 सूत्री अध्यक्ष सुनील मरांडी, प्रधान लिपिक मुजाहिद व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुमोद मेहरा राशनकार्ड धारी से वार्ता कर समस्या के समाधान करने के लिए आश्वासन दिया. आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि सभी राशन कार्डधारी काम राशन कार्डधारी के कहने पर संतोष हेंब्रम को दिया गया था. ऑनलाइन में भी संतोष के पास राशन दिख रहा है, अगर संतोष कार्ड धारी को राशन नहीं देता है तो कानूनी करवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




