मैं हूं गोड्डा के 10वें संस्करण का डीसी-एसपी ने किया लोकार्पण

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

कहा : हर तबके के लोगों को पुस्तक से मिलेगी अहम जानकारी

विज्ञापन

गोड्डा. प्रभात खबर की ओर से जिले के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर ””””मैं हूं गोड्डा पुस्तक का लोकार्पण सह वितरण समारोह का आयोजन किया गया. पुस्तक के 10वें संस्करण को लोकार्पण गोड्डा डीसी, एसपी व डीपीआरओ ने किया. सभी ने पुस्तक की उपयोगी संग्रह की तारीफ की. करीब 100 पृष्ठ वाले पुस्तक जिले के हजारों पाठकों के हाथों अखबार के साथ नि:शुल्क वितरण होने पर लोगों में खुशी देखी गयी. डीसी जिशान कमर, एसपी अनिमेष नैथानी, डीपीआरओ आशीष कुमार व गोला फेंक के राष्ट्रीय खिलाड़ी सह स्वर्णपदक विजेता पवन कुमार सिंह ने भी पुस्तिका की प्रशंसा की है. इधर, पुस्तक का वितरण शुरू होने पर ठाकुरगंगटी के लोगों में खुशी देखी गयी. हरिदेवी रेफरल अस्पताल के प्रधान सहायक विनय कुमार सिन्हा ने प्रभात खबर की पहल की प्रशंसा की. कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश कुमार ठाकुर ने कहा की बुक से कई तरह की जानकारी मिल रही है. बीडीओ विजय कुमार मंडल ने कहा ऐसे बुक के प्रकाशन से आम लोगों को संदेश पहुंचाने के साथ साथ लोगों को तमाम सुविधा उपलब्ध कराने का काम किया गया है. प्रमुख कुंदन कुमार महतो ने कहा की बुक में तमाम संपर्क के साथ साथ अन्य खबरें है जो ऐसे सुदूर वर्ती इलाके में प्रभात खबर की ओर से लगातार लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है जो काफी सराहनीय कार्य है. बोले अतिथि कहा कि मैं हूं गोड्डा पुस्तिका का लोकार्पण करते हुए मुझे खुशी हो रही है. प्रभात खबर की ओर से ऐसे पुस्तक को अपनी पाठकों के बीच वितरण किये जाने से उन्हें जिले भर की तमाम जानकारियों से लबरेज किया जा रहा है. पुस्तक में गोड्डा की भौगोलिक, आर्थिक, सांस्कृतिक व पर्यटन के साथ-साथ लोगों के दैनिक उपयोग में आनेवाली विभिन्न जानकारियों को पुस्तिका में समाहित किया गया है. इसमें उपयोगी दूरभाष नंबर भी डाले गये हैं. प्रभात खबर परिवार को व सुधि पाठकों को पुस्तक के वितरण व विमोचन पर बधाई देता हूं. -अनिमेष नैथानी, एसपी, गोड्डा मैं हूं गोड्डा पुस्तक का विमोचन उनके कार्यकाल के दौरान हो रहा है. यह खुशी की बात है कि प्रभात खबर पुस्तिका का यह 10वां संस्करण का लोकार्पण जिला स्थापना दिवस के पूर्व संध्या पर किया जा रहा है. प्रभात खबर हमेशा से क्रियेटिव कार्यों को स्थान देता आया है. पुस्तक में जहां जिले की चौहाद्दी से लेकर अहम जानकारी दी गयी है. तमाम पाठकों को काफी लाभ मिलेगा. मैं उम्मीद करता हूं कि प्रभात खबर जिले के लोगों को जिला स्थापना दिवस पर ऐसे पुस्तक का वितरण कर अनेक सौगात दी है. -जिशान कमर, डीसी गोडडा गोड्डा जिले के लोगों के लिए यह पुस्तक बेहतर है. इसमें दी गयी जानकारियों को छात्र व दैनिक उपयोग में लायी जा सकेगी. इसमें सभी वर्गों को लाभ मिलेगा. इसके प्रकाशन से एक बार फिर जिलेवासियों को कई जानकारियां मिलेगी. उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में प्रभात खबर जिले के लोगों के लिए ऐसे ही संग्रहणीय पुस्तक का विमोचन करें. खासकर युवाओं के लिए प्रेरणादायक पुस्तक का विमोचन होना चाहिए. -आशीष कुमार, नगर प्रशासक, गोड्डा यह पुस्तक कई मायने में लोगों के लिए उपयोगी है. खासकर खिलाडी व युवायों के लिये यह पुस्तक कई जानकारियां उपलब्ध करा रहा है. प्रभात खबर की पूरी टीम को इस पुस्तक के प्रकाशन व वितरण के लिए बधाई देता हूं. इसमें जिले के धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों की भी जानकारी समाहित की गयी है, जो लोगों के लिए ज्ञानबर्द्धक है. -पवन कुमार सिंह, गोला फेंक के राष्ट्रीय खिलाडी,गोड्डा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola