189 नवप्रशिक्षित चौकीदारों का दीक्षांत परेड समारोह सम्पन्न

Updated:
विज्ञापन
189 नवप्रशिक्षित चौकीदारों का दीक्षांत परेड समारोह सम्पन्न

डीसी अंजली यादव और एसपी मुकेश कुमार ने किया संयुक्त रूप से निरीक्षण

विज्ञापन

स्थानीय लाइन में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में 189 नव-प्रशिक्षित चौकीदारों ने अनुशासन, समर्पण और तत्परता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आकर्षक परेड प्रस्तुत की. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर अंजली यादव और एसपी मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से की. एक माह तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले चौकीदारों ने विधि-व्यवस्था संधारण, सामुदायिक पुलिसिंग, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, संचार प्रणाली के उपयोग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्राप्त किया. इसके अलावा उन्हें ड्राइविंग का प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे वे आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें. डीसी अंजली यादव ने संबोधन में कहा कि चौकीदार ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं. उन्होंने प्रशिक्षित चौकीदारों से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और आमजनों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का संदेश दिया. एसपी मुकेश कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और कौशल का उपयोग करते हुए चौकीदार अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन के सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं. उन्होंने अनुशासन, सतर्कता और सेवा भाव को सर्वोपरि रखने की अपील की. समारोह के अंत में परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर डीएसपी कुमार गौरव, एसडीओ वैद्यनाथ उरांव, जिला नजारत उपसमाहर्ता अविनाश पूर्णेन्दु, आलोक वरण केसरी, एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola