डांगरा टोला में एक सप्ताह से अंधेरा, 150 घरों की बिजली गुल

Updated:
विज्ञापन
डांगरा टोला में एक सप्ताह से अंधेरा, 150 घरों की बिजली गुल

25 केवी का ट्रांसफॉर्मर जल जाने से करीब 150 घर अंधेरे में डूबे हैं. भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

जल जीवन मिशन का बढ़ा लोड, बार-बार जल रहा ट्रांसफाॅर्मर प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाट प्रखंड की पोड़ैयाहाट पंचायत अंतर्गत डांगरा टोला में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है. 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर जल जाने से करीब 150 घर अंधेरे में डूबे हैं. भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जबकि पंखे-कूलर बंद रहने से लोगों की रातें बेचैनी में गुजर रही हैं. ग्रामीणों को मोबाइल चार्ज करने के लिए दो किमी दूर बाजार जाना पड़ रहा है. मुखिया अनुपम भगत ने विद्युत विभाग को पत्र लिखकर 63 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है. उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन की पानी टंकी का अतिरिक्त लोड पड़ने से ट्रांसफॉर्मर बार-बार जल रहा है. विभाग के अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण कर 2-3 दिन में नया ट्रांसफॉर्मर लगाने का आश्वासन दिया है. वहीं ग्रामीणों ने जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola