नारी शक्ति और विकास के प्रतीक के रूप में मना मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का जन्मदिवस

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पति रत्नेश सिंह के साथ केक काटा

विज्ञापन

राज्य की ग्रामीण विकास सह पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर महागामा के प्राचीन दुर्गा मंदिर तथा ऊर्जानगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया. इस पावन अवसर पर उन्होंने शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की. शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने एक बालक के साथ केक काटकर जन्मदिन की शुरुआत की और सबसे पहले बच्चे का मुंह मीठा कराया. बच्चों में खासा उत्साह और प्रसन्नता का माहौल देखा गया. ऊर्जानगर राजमहल हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य रूप से मंत्री का जन्मोत्सव मनाया गया, जहां श्रीमती पांडेय ने अपने पति रत्नेश सिंह के साथ केक काटा. उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच केक वितरण कर उत्सव का आनंद साझा किया गया. कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर ईश्वर से मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि दीपिका पांडेय सिंह आज झारखंड की राजनीति में एक सशक्त नारी नेतृत्व की प्रतीक बन चुकी हैं. उनका कार्य, समर्पण और विकासोन्मुख सोच महागामा ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए प्रेरणास्रोत है. मंत्री श्रीमती पांडेय ने जनता और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जनसेवा और विकास कार्य ही मेरी प्राथमिकता है. जनता का विश्वास और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है. इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे और पूरे आयोजन में उत्सव का माहौल देखने को मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola