दूसरे दिन मैट्रिक में 123 व इंटर में 10 रहे अनुपस्थित

Updated at : 13 Feb 2025 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
दूसरे दिन मैट्रिक में 123 व इंटर में 10 रहे अनुपस्थित

सफल संचालन को लेकर उड़नदस्ता टीम द्वारा लगातार की गयी मॉनिटरिंग

विज्ञापन

गोड्डा जिले में दूसरे दिन भी मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गयी. दूसरे दिन मैट्रिक में कॉमर्स व होम साइंस की परीक्षा आयोजित की गयी थी. जबकि इंटर की परीक्षा दूसरी पाली में हुई. दूसरी पाली में इंटर में कंपलसरी व इंग्लिश विषय की परीक्षा ली गयी. दोनों परीक्षाएं शांतिपूर्ण रही. मैट्रिक की पहली पाली की परीक्षा में 7860 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसमें 7803 शामिल हुए. 123 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये. वहीं दूसरी ओर इंटर की परीक्षा में 839 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसमे 829 ही शामिल हो सके. इसमें भी 10 अनुपस्थित पाये गये. दोनों पालियों में परीक्षा के सफल संचालन को लेकर उड़नदस्ता टीम द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की गयी. पदाधिकारियों ने विभिन्न सेंटर जाकर जांच पड़ताल की. टीम में शामिल गोड्डा बीडीओ दयानंद जायसवाल द्वारा जिला मुख्यालय में बनाये गये विभिन्न सेंटर पर जाकर जांच पड़ताल की गयी. परीक्षा में शामिल वीक्षको को कई जरूरी निर्देश दिये गये. इसके अलावा विभिन्न प्रखंडों में भी परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola