सड़क व नाली निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

नाली निर्माण से समस्या का हल नहीं, बल्कि और भी बढ़ी परेशानी

विज्ञापन

85 लाख रुपये की लागत से डीएमएफटी फंड से बने पोड़ैयाहाट मुख्य बाजार में पोड़ैयाहाट मेडिकल से लेकर पुराना बाजार छठ घाट तक नाली निर्माण एवं सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. शुक्रवार की शाम 5:00 बजे स्थानीय ग्रामीणों ने पुराना बाजार स्थित दुर्गा मंडप के समीप बन रहे सड़क के बीचो-बीच नाली निर्माण में संवेदक द्वारा अनदेखी का आरोप लगाया है. ग्रामीण अनुपम प्रकाश, मुन्ना उर्फ रंजन भगत, राकेश कुमार भगत, गोपाल भगत उर्फ काका, आलोक कुमार आदि ने बताया कि नाली ऐसा बना दिया गया है कि आगे नाली के बीचो-बीच बाहर वाले रास्ते को ऊंचा कर दिया गया है. इससे जल जमाव की स्थिति उत्पन्न होगी. बाद में लोगों को साल भर परेशानी का सबब बना रहेगा. साथ ही साथ, जो पुराना एक साल या फिर दो साल पहले सड़क बनी है, उसी पर पुनः पीएससी बनाया गया है. कहीं-कहीं पुराने पीएससी में ही ढाल कर काम निकल रहा है एवं नाली निर्माण में भी अनियमितता बरती गयी है. प्राक्कलन का रूप कार्य नहीं किया गया है. कार्य स्थल पर विभागीय पदाधिकारी भी उपस्थित नहीं रहते हैं.

गड़बड़ी हो रही है, मामले की होनी चाहिए जांच : मुखिया

इस संबंध में मुखिया अनुपम भगत उर्फ लड्डू ने कहा कि अगर गड़बड़ी हो रही है, तो मामले की जांच होनी चाहिए. किसी भी तरह की लापरवाही पंचायत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. हम ग्रामीणों के साथ खड़े हैं.

क्या कहते हैं डीडीसी

अगर कार्य में अनियमितता बरती गयी है, तो जांच कमेटी गठित कर कार्य की गुणवत्ता की जांच की जाएगी. गड़बड़ी पाये जाने पर भुगतान पर भी रोक लगायी जाएगी.

-स्मिता टोप्पो, डीडीसी (गोड्डा)B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola