यूजी नीट में बड़े पैमाने पर की गयी है धांधली, निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई

Edited by RAKESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

केंद्र की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, बोले विधायक

विज्ञापन

महंगाई से जनता कर रही त्राहिमाम, होगा देशव्यापी आंदोलन प्रतिनिधि, गोड्डा केंद्र की भाजपा सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों और लापरवाही के खिलाफ गोड्डा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कारगिल चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और सरकार विरोधी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. कांग्रेस जिलाध्यक्ष याह्या सिद्दकी ने भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान में देश की जो स्थिति है, उसके लिए पूरी तरह से केंद्र सरकार की लापरवाही जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है और देश को बेहद गैर-जिम्मेदाराना तरीके से चलाया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी से आम जनता की कमर टूट गयी है. आज स्थिति यह है कि लोगों को समय पर गैस भी नहीं मिल पा रही है, जिससे हर वर्ग परेशान हैं. इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय गोड्डा में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण देश की आम जनता त्राहिमाम कर रही है. केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण लोग लगातार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है. विधायक ने नीट परीक्षा विवाद को देश का गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है, जिससे करीब 22 लाख छात्रों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है. उन्होंने कहा कि सरकार, जांच एजेंसियों और परीक्षा करानेवाली संस्थाओं ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए. उन्होंने जाति जनगणना को समाज का “एक्स-रे” और “आईना” बताते हुए कहा कि यह समाज की वास्तविक स्थिति को उजागर करता है, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर पारदर्शिता नहीं दिखा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में भी गड़बड़ी की जा रही है, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है. इस मौके पर जिलाध्यक्ष याह्या सिद्दकी, दिनेश यादव, विकास सिंह, शशि यादव सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola