सड़क पर रखकर गिट्टी व बालू बेचने वालों को सीओ ने दी चेतावनी

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा को लेकर ठाकुरगंगटी सीओ ने वाहन जांच अभियान चलाया.

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी. सड़क सुरक्षा को लेकर ठाकुरगंगटी सीओ ने वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान सीओ मदन मोहली ने शनिवार को मेहरमा-ठाकुरगंगटी मुख्य मार्ग पर अभियान चलाते हुए बालू गिट्टी को सड़कों के किनारे अवैध रूप से बेच रहे कारोबारियों पर शिकंजा कसने का काम किया है. कहा कि ऐसे माफिया को सचेत होने की जरूरत हैं. सबों को चेतावनी देते कहा कि किसी भी सूरत में आवाजाही वाले मार्ग पर इस तरह का कारोबार नहीं करें. इससे सड़क दुर्घटना में वृद्धि हो रही है. आये दिन ऐसी घटना में लोगों की जान जा रही है .कहा कि यहां के कारोबारी खुलेआम सड़क को गोदाम बना रहे हैं. इसे कदापि चलने नहीं दिया जायेगा. ऐसा करते पाये जाने पर केस दर्ज किया जायेगा. इस दौरान अंचल निरीक्षक भी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola