सरकारी जमीन से हटायें अवैध कब्जा : सीओ

प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में शनिवार को सीओ कोकिला कुमारी की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान की बैठक हुई. इसमें पथरगामा अंचल अंतर्गत विभिन्न मौजा के ग्राम प्रधान मौजूद थे.
प्रतिनिधि, पथरगामा प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में शनिवार को सीओ कोकिला कुमारी की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान की बैठक हुई. इसमें पथरगामा अंचल अंतर्गत विभिन्न मौजा के ग्राम प्रधान मौजूद थे. इस दौरान बैठक में सीओ कोकिला कुमारी ने सभी ग्रामप्रधानों को मालगुजारी राजस्व का रशीद काटने का निर्देश दिया. सीओ ने ग्राम प्रधान को निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी जमीन का अतिक्रमण अगर कोई व्यक्ति किए हुए है, तो चिह्नित कर इसकी सूचना अविलंब अंचल कार्यालय को दें. ताकि सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त किया जा सके. उन्होंने गैर मजरुआ, परती कदीम व गोचर जमीन की सूची भी कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. सरकारी जमीन का दस्तावेज ग्राम प्रधान को जमा करने का निर्देश दिया गया. मौके पर सीआइ उमेश वैद्य, राजस्व कर्मचारी अजय हांसदा, परमानंद दास, अमीन ध्रुव ज्योति सिंह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




