प्रतापपुर गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, 11 लोगों को नोटिस

Updated:
विज्ञापन
प्रतापपुर गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, 11 लोगों को नोटिस

सीओ मदन महली ने एक माह के अंदर जमीन खाली करने का दिया आदेश

विज्ञापन

मेहरमा अंचल के प्रतापपुर गांव में थाना नंबर 335, गैर-मजूरआ खाता संख्या 29, दाग नंबर 86, रकवा 1 बीघा 6 कट्ठा 6 धुर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में 11 व्यक्तियों को सीओ मदन महली ने नोटिस भेजा है. अवैध कब्जाधारी सचिन कुमार, संतोष मिश्रा, रोहित भगत, रामजी भगत, रविंद्र भगत, धरवेंद्र भगत, सुखदेव भगत, हीरालाल भगत, रोहित भगत, अरबिंद चौबे और संजय भगत हैं. सीओ ने सभी को एक माह के भीतर उक्त सरकारी जमीन खाली करने का आदेश दिया है. चेतावनी में कहा गया है कि निर्धारित समय में जमीन खाली नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola