नयानगर स्कूल में ‘बाल संसद’ का गठन, बच्चों ने मतदान कर चुनी अपनी सरकार

Updated:
विज्ञापन
नयानगर स्कूल में ‘बाल संसद’ का गठन, बच्चों ने मतदान कर चुनी अपनी सरकार

नयानगर पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय में बाल संसद का आयोजन

विज्ञापन

महागामा प्रखंड क्षेत्र के नयानगर पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय में बुधवार को बच्चों को लोकतंत्र का अनोखा पाठ पढ़ाया गया. विद्यालय में बाल संसद का गठन किया गया, जिसमें छात्रों ने पूरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत प्रधानमंत्री, उप प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री का चुनाव किया. विद्यालय परिसर में चुनाव जैसा माहौल देखने को मिला. मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए पीठासीन पदाधिकारी और मतदान अभिकर्ता नियुक्त किये गये. बच्चों को मतदान की बारीकियां समझाने के लिए बैलेट पेपर और ईवीएम के तर्ज पर वोटिंग करायी गयी. छात्र-छात्राएं कतार में लगकर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान में शामिल हुए. शिक्षकों ने बच्चों को मतदान के अधिकार और महत्व की जानकारी दी और स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित किया. बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

परिणाम और मंत्रिपरिषद का गठन

मतगणना के बाद सर्वाधिक मत पाने वाले छात्र को प्रधानमंत्री, दूसरे स्थान पर रहे छात्र को उप प्रधानमंत्री और तीसरे स्थान पर रहे छात्र को शिक्षा मंत्री चुना गया. चयनित प्रतिनिधि अब बैठक कर अपनी मंत्रिपरिषद का गठन करेंगे. विद्यालय के प्रधानाध्यापक फिरदौस अंजुम ने कहा कि बाल संसद जैसी गतिविधियां बच्चों में नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं और उन्हें लोकतंत्र की प्रक्रिया व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर देती हैं. शिक्षकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में जागरूकता बढ़ती है और वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनते हैं.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola