पोड़ैयाहाट की पुष्पा बनी बाल विकास विभाग की महिला सुपरवाइजर

Updated:
विज्ञापन
पोड़ैयाहाट की पुष्पा बनी बाल विकास विभाग की महिला सुपरवाइजर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में प्रदान किया नियुक्ति पत्र

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट पुराना बाजार निवासी पिंटू गुप्ता की धर्मपत्नी पुष्पा कुमारी का चयन बाल विकास विभाग में महिला सुपरवाइजर के पद पर हुआ है. मंगलवार को रांची में आयोजित समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुष्पा कुमारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. नियुक्ति पत्र मिलने के बाद पोड़ैयाहाट में खुशी की लहर दौड़ गयी. परिजन, शुभचिंतक और मोहल्लेवासी मिठाई बांटकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया. पुष्पा कुमारी ने कहा कि इस सफलता का श्रेय उन्हें अपने पति पिंटू गुप्ता, सास-ससुर और माता-पिता को जाता है. उन्होंने बताया कि घर-परिवार संभालने के साथ पढ़ाई करना कठिन था, लेकिन परिवार ने हर कदम पर उनका साथ दिया. महिला सुपरवाइजर की तैयारी के लिए उन्होंने दिन-रात मेहनत की। कोचिंग के साथ-साथ सेल्फ स्टडी पर अधिक जोर दिया और सीमित संसाधनों के बावजूद हार नहीं मानी. पुष्पा कुमारी ने कहा कि महिला सुपरवाइजर बनने से अब उन्हें समाज की सेवा करने का मौका मिला है. ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य और पोषण की सही जानकारी नहीं मिल पाती. वह अब घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य करेंगी. पुष्पा कुमारी ने हेमंत सोरेन सरकार को इस अवसर और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola