नाबालिग लड़की का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

शादी की नीयत से अपहरण करने का लगा आरोप

विज्ञापन

पथरगामा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के अपहरण को लेकर परिजन ने पथरगामा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी की दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में नाबालिग लड़की के परिजनों का कहना है कि लड़की घर के पीछे गयी थी. इसी दौरान आरोपी पथरगामा थाना क्षेत्र के सुरनियां गांव निवासी रोहित मंडल ने शादी की नीयत से अपहरण कर लिया. इस संबंध में पूछे जाने पर पथरगामा थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण को लेकर परिजन द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है. आवेदन के आधार पर पथरगामा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल के साथ आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola