जुलूस में लोगों ने खेली लाठी, दिखा भाईचारा व सद्भाव

Edited by SANJEET KUMAR
Updated:
विज्ञापन

चैती दुर्गा पूजा का समापन, गोड्डा में निकला भव्य विसर्जन जुलूस, सांसद भी हुए शामिल

विज्ञापन

परंपरा के अनुसार चैती दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के भव्य जुलूस में लगातार पंद्रहवें वर्ष सांसद डॉ. निशिकांत दुबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. डॉ दुबे एवं उनके भाई संतोष दुबे गुलजार बाग मंदिर परिसर से घोड़े पर सवार होकर, हाथ में तलवार लिये असनबनी मुहल्ला तक पहुंचे और जुलूस में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया. डॉ. दुबे ने परंपरा के अनुसार कारगिल चौक पर झांकी से उतरकर ‘लाठी खेल’ में हिस्सा लिया और लाठी खेलकर लोगों का उत्साह बढ़ाया. इस दौरान राजेश झा ने भी उनके साथ लाठी खेला. मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं स्थानीय समाजसेवियों ने सांसद का स्वागत किया. इस अवसर पर राजीव मेहता, शेषाद्रि दुबे, संतोष कुमार सिंह, रविंद्र महतो, पवन कुमार झा, पवन कुमार सिंह, संजीव साह, परमानंद साह, सुभाष यादव, विवेकानंद, कृष्ण कन्हैया, शिवेश वर्मा, जितेंद्र मंडल एवं प्रखर मंडल शामिल थे.

गुरुकुल डांस एकेडमी ने दी प्रस्तुति, कलाकारों को मिला सम्मान

पूरे जुलूस के दौरान गुरुकुल डांस एकेडमी की ओर से भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयीं. होली खेले मसाने में जैसे गीतों पर शिव-तांडव और शिव-शक्ति के स्वरूप का सजीव प्रदर्शन किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. सांसद डॉ. दुबे ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उन्हें नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया. कारगिल चौक पर ही विधायक प्रदीप यादव के पुत्र आर्कादित्य कुमार ने भी जुलूस में भाग लेकर लोगों का उत्साहवर्धन किया.

हमारा देश गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है : डॉ. निशिकांत दुबे

असनबनी चौक पर सांसद डॉ. निशिकांत दुबे का भव्य स्वागत किया गया. उन्हें माल्यार्पण कर भगवा गमछा पहनाया गया. अंजुमन असनबनी के सदस्यों द्वारा स्वागत किए जाने पर डॉ. दुबे ने कहा कि हमारा देश गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है, जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी मिलजुल कर रहते हैं. यह हमारी एकता और भाईचारे की पहचान है. इस अवसर पर अंजुमन एवं हज कमेटी के सदस्य हाजी इकरारूल हसन आलम, अंजुम अख्तर राजेश, मोजीब आलम, वाहिद अंसारी, खुर्शीद चौधरी, जियाउद्दीन अंसारी, मो. सज्जाद आदि उपस्थित थे, जो जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola